
नमस्कार दोस्तों। कैसे हैं आप सब ? आशा है कि सबकी जिंदगी खुशियों और उमंगों से भरी है। जानता हूं इस मुश्किल घड़ी में शायद हमारे लिए हस्ना थोड़ा सा कठिन सवाल बन गया है। पर यकीन मानिए असली खुशी का मजा बुरे वक़्त में ही आता है। हमारी पहली पुस्तक इस हिंदी श्रृंखला की इसी पे आधारित है। इसमें आपको सब मिलेगा। हर हिस्से में आप इस पुस्तक (Alchemist)को रखेंगे और पाएंगे कि ये खरी ही उतरेगी इस पुस्तक का नाम है
The Alchemist
सारांश
इस पोस्ट में हम ये बताएंगे की इस पुस्तक को पड़ना कैसे है ? पर देख लेते हैं कि इसमें है क्या ?? ये एक लड़के को कहानी है जो अपनी जिंदगी इत्मीनान से काट रहा है। पर एक बैचानी उसके मन में रहती है।एक सवाल वो हर रोज़ अपने आप से पूछता है। उस लगता है कि वो कुछ अलग करने को बना है। कुछ नया।उस कुछ सपने भी आते हैं।तो क्या होगा उसका। क्या सच में वो अपने बारे में सही है या बस ये एक ख्याली उपज है। हम आपको हर पहलू से रूबरू करवाएंगे। इस साइट में हम हर पुस्तक को तीन भागों में बांटते है। और थोड़ा थोड़ा बताने की कोशिश करते हैं। अगर सब बता देंगे तो आप पड़ोगे क्या ??
ये कहानी है जिंदगी के मकसद कि, प्यार की, त्याग की।इसमें आंसू भी है और हसी भी, भोलापन भी है और चालाकी भी, दोस्ती भी है और धोखेबाजी भी।
ये कहानी है हर किसी की जिंदगी की
ये कहानी है एक Alchemist की।
इस पुस्तक को कैसे पढ़ें ?
आप जानते है कि हर चीज को पड़ने का करने का एक ढंग होता है । तो आयी जानते हैं कि इस पुस्तक को पड़ने का आपका सही नजरिया क्या हो सकता है ? याद रखिएगा हमारा काम सुझाव देना और आप तक पुस्तक को पहुंचाने का है। सही रास्ता आपने तय करना है।
क्या ये एक सेल्फ हेल्प पुस्तक है ?
जी नहीं, हालांकि जब आप उसे पड़ते है तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसको पड़ने के बाद आपका जीने का नजरिया भी बदलेगा। आप भी अपने से सवाल पूछोगे पर ये एक कहानी है।
नोट बनाए
जी, जब भी आप किसी भी पुस्तक को पड़ते हैं तो नोट जरूर बनाए है। चाहें वो फिर एक शब्द ही क्यों ना हो। आजकल बहुत से ऐसे सोर्स हैं जहां आप ये कर सकते हो। जरूरी नहीं कि कापी पेन उठाना पड़े। तो उन चीज़ों को इकठ्ठा करें जिन्हें आप पसंद करते हैं। क्यूंकि कभी ना कभी वो काम आएंगी।
रोज़ पड़ना सही रहेगा या कभी कभी ??
सही बताएं तो रोज़ पड़ने का मजा ही कुछ और है। पड़ने के बहुत फायदे हैं। और जब आप ऐसी पुस्तक को पड़ते है तो फिर क्या ही कहने । पर कुछ नियम ना बनाए। जिंदगी में कुछ चीजें आवारगी से भी करनी चाहिए। खास कर वो चीजें जो कला से जो कला से जुड़ी हों। तो आप में कि सुने और पड़ें।
क्या इसमें आप बोर हो सकते हैं ??
बिल्कुल नहीं। ये एक फिल्म के जैसे है। इसमें सब कुछ मिलेगा बस जुड़ना आपको है। ये एक मनोरंजक पुस्तक है।
हमारे विचार Alchemist पर
ये एक ऐसी पुस्तक है जो बातों ही बातो में वो चीजें बता देती है जो शायद एक वीडियो भी ना बता पाए। ये जिंदगी को बदलने वाली पुस्तक है।
तो अगर आपको जान ना है की वो क्या है जो आपको कामयाब होते देखना चाहता है? अगर सच में आपको अपने सपने से प्यार है। अगर आप एक आम इंसान के जैसे कुछ बड़ा करना चाहते हो। अगर आप समाज को जान ना चाहते है। और अगर आपको भेड़ों से, कुदरत से , हवाओं से प्यार है तो ये पुस्तक आपके लिए ही बनी है।
अभी के लिए इतना ही
पढ़ने की बेकरारी मुश्किलों पे भारी पड़ती है।
हमारी वेबसाइट पे आने के लिए धन्यवाद ।